WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

खेजड़ी बचाओ आंदोलन को अभिभाषक संघ का समर्थन

अंधाधुंध कटाई रोकने के लिए राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, कठोर कानून बनाने की मांग

डूंगरगढ़ one 5 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान का राज्य वृक्ष खेजड़ी आज अंधाधुंध कटाई के कारण संकट में है। विकास के नाम पर लगातार हो रही खेजड़ी वृक्षों की कटाई को लेकर बीकानेर संभाग मुख्यालय पर चल रहे ‘खेजड़ी बचाओ महापड़ाव आंदोलन’ को अब अभिभाषक संघ श्रीडूंगरगढ़ का भी समर्थन मिला है।

अभिभाषक संघ की ओर से अध्यक्ष एडवोकेट ललित मारू की अगुवाई में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि खेजड़ी वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है, बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान का भी प्रतीक है।

संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि बिश्नोई समाज सहित सर्व समाज खेजड़ी वृक्ष की कटाई रोकने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है, लेकिन प्रभावी कानून के अभाव में कटाई पर पूर्ण रोक नहीं लग पा रही है।

राज्य सरकार से कठोर कानून बनाने की मांग

अभिभाषक संघ ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि वे राज्य सरकार को निर्देशित करें कि खेजड़ी वृक्ष के संरक्षण हेतु तत्काल प्रभाव से प्रभावी व कठोर कानून बनाया जाए, जिससे अंधाधुंध कटाई पर रोक लगे और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिल सके।

संघ पदाधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़