WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

खास खबरें शिक्षा व रोजगार की

आरबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से, 19.86 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड परीक्षा 2026 के संचालन के लिए बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे 11 मार्च तक कार्यरत रहेगा। बोर्ड की ओर से परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है। इस बार 19.86 लाख परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। वहीं, प्रदेश में 6 हजार से अधिक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा संचालन की व्यवस्था को लेकर जिलों की परीक्षा संचालन समितियां भी अलर्ट मोड पर है। परीक्षार्थी के नामांक, केंद्र संबंधी जानकारी बोर्ड वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए उच्च माध्यमिक, वरिष्ठ उपाध्याय एवं माध्यमिक, प्रवेशिका, व्यावसायिक परीक्षा के प्रवेश पत्र 2 फरवरी को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए है।
5वीं कक्षा का गणित का पेपर 6 मार्च को होगा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने पांचवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया है। पांचवीं की परीक्षा के तहत अब गणित विषय का पेपर 24 फरवरी की जगह 6 मार्च को होगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किए है। पेपर के समय मे कोई बदलाव नहीं किया गया है। विदित रहें कक्षा 8वीं की परीक्षा 19 फरवरी से 4 मार्च तथा 5वीं की 20 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक पारी में दोपहर 1.30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
आरएएस भर्ती 2023 के सफल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के तहत सफल और अभिस्तावित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी कर दिए गए है। आयोग सचिव ने बताया कि साक्षात्कार के उपरांत जारी किए गए परिणाम में जो अभ्यर्थी सफल रहें है, वे अब अपने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट पर देख सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़