डूंगरगढ़ one 9 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। एनएच-11 पर अणुव्रत सर्किल (नेशनल हाइवे से कालू रोड जाने वाला फांटा) के पास एक कार और बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे से कालू की ओर जाने वाले मार्ग पर एक काले रंग की क्रेटा कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही आपणों गांव सेवा समिति के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायलों को उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान एक घायल की हालत अधिक गंभीर होने और होश नहीं आने पर उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया।
वहीं दूसरे घायल राकेश जाट निवासी मणकरासर का इलाज उपजिला अस्पताल में जारी है।