WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  नहीं होगें क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव, गोदारा ही बने रहेगें अध्यक्ष  | 

कैंपर ने मारी बाइक को टक्कर, घायल के भाई ने करवाया मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 जनवरी 2026। 13 जनवरी को 2026 की शाम करीब 6.30 बजे स्टेशन रोड पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार घायल के भाई ने कैंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
परिवादी गांव राजेरा निवासी 30 वर्षीय मांगीलाल पुत्र प्रेमचंद ब्राह्मण ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा मालाराम शर्मा का बेटा ऋषभ 13 जनवरी 2026 की शाम को करीब 6.30 बजे अपने दोस्त के चाचा राजू शर्मा निवासी आड़सर के साथ बाजार जा रहा था। राजू बाइक चला रहा था और ऋषभ बाइक पर पीछे बैठा था। बाइक को स्टेशन रोड पर विश्वकर्मा मंदिर के निकट एक कैंपर गाड़ी के चालक भरत कलवानियां निवासी लिखमादेसर ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मार दी। जिसमें ऋषभ को गंभीर चोटें आई व उसे पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवादी ने मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़