श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 जनवरी 2026। क्षेत्र में कीटनाशक की चपेट में आने से धरती पुत्रों के जान गवांने के मामले लगातार बढ़ रहें है।
शनिवार को क्षेत्र के गांव समंदसर की रोही में 60 वर्षीय हंसराज पुत्र किसनाराम जाट अपने खेत में स्प्रे का छिड़काव कर रहा था। स्प्रे के असर से उसकी तबीयत बिगड़ गई और परिजन उसे शेरूणा पीएससी लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के रिश्तेदार 60 वर्षीय तोलाराम पुत्र पुरखाराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे हंसराज खेत में स्प्रे का छिड़काव कर रहा था और स्प्रे चढ़ने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया व मामले की जांच थानाधिकारी कश्यप सिंह को दी गई है।