WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  |  क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर  | 

कालू रोड डंपिंग यार्ड का विधायक ने किया निरीक्षण, श्रीडूंगरगढ़ में सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का वर्क ऑर्डर जारी

गंदगी हटाने और आवारा पशुओं पर सख्ती के निर्देश

डूंगरगढ़ one 12 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विधायक ताराचंद सारस्वत ने सोमवार को कालू रोड स्थित डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तुरंत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विधायक ने साफ कहा कि स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी सहित मदन सोनी, जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, महेंद्र पुरोहित, रजत आसोपा, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारीगण एवं भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक ने डंपिंग यार्ड के आसपास स्थित गौशालाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सड़कों पर घूम रही बेसहारा गायों को तुरंत गौशालाओं में भिजवाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि गौवंश के साथ किसी भी प्रकार का दुराचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
डंपिंग यार्ड क्षेत्र में बाहर से आने वाले बेसहारा पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए चारों तरफ दीवार या तारबंदी करने के निर्देश दिए गए, जिस पर मौके पर ही कार्य शुरू कर दिया गया।

श्रीडूंगरगढ़ के लिए बड़ी सौगात: सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का वर्क ऑर्डर जारी
श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि मिली है। विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से राजस्थान सरकार के स्थानीय स्वशासन विभाग (DLB) ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत क्लस्टर-06 के लिए सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है।
इस परियोजना के तहत क्लस्टर-06 के अंतर्गत आने वाले 10 नगरीय निकायों में कम्पोस्ट और RDF आधारित सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना, संचालन और रखरखाव किया जाएगा। यह परियोजना VGF (वायबिलिटी गैप फंडिंग) मॉडल पर 20 वर्षों के संचालन एवं रखरखाव के साथ लागू होगी।
वर्क ऑर्डर मेसर्स अलवाज़ो सॉल्यूशंस प्रा. लि. (लीड मेंबर) एवं मेसर्स दया चरण एंड कंपनी (JV) को दिया गया है। परियोजना की कुल लागत 2548 करोड़ रुपए है, जिसमें से 1987 करोड़ रुपए VGF के रूप में दिए जाएंगे। कचरा प्रसंस्करण पर 325 रुपए प्रति मीट्रिक टन की दर से टिपिंग फीस देय होगी। वर्क ऑर्डर जारी होने के 30 दिन में कार्य शुरू होगा और 12 माह में प्लांट तैयार किया जाएगा।
इस मौके पर विधायक सारस्वत ने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में स्वच्छता को नई दिशा मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़