WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

कांग्रेस महिला प्रदेशाध्यक्ष का श्रीडूंगरगढ़ में जोरदार स्वागत

महिला कांग्रेस की टीम ने दिखाया उत्साह, कार्यकर्ताओं में जोश

डूंगरगढ़ one 18 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष सारिका सिंह के सोमवार को कस्बे में पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर राजस्थान महिला कांग्रेस की महासचिव नीरू चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहीं। कस्बे में जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और नारे लगाकर नेतृत्व का अभिनंदन किया।

इस दौरान सारिका सिंह ने कहा कि “महिला कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ हैं। गांव-गांव और वार्ड-वार्ड में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी तो संगठन और मजबूत होगा। महिला शक्ति के सहयोग से कांग्रेस आने वाले समय में और मजबूती के साथ जनता की आवाज बनेगी।”

स्वागत करने वालों में प्रधान सावित्री गोदारा, पालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, पुष्पा मारू, सुनीता डांगा, निर्मला डांगा, सरिता नाहटा, प्रीति, रमेश प्रजापत, संदीप मारू, रामचन्द्र छापोला, दामोदर सारण, राकेश सिद्ध, जगदीश उपाध्याय, मनोज पारख समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़