श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 अप्रैल 2026। रविवार, 5 अप्रैल 2026 को तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर अस्पताल में नि:शुल्क यूरोफ्लोमीटर जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर में मूत्र रोगों से संबंधित मरीज अपनी नि:शुल्क जांच करवा सकते है। अस्पताल के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक यूरोफ्लोमीटर से पेशाब के धार की जांच शिविर का आयोजन होगा, जिसमें मरीज को नि:शुल्क जांच का लाभ मिल सकेगा। वहीं रविवार को अस्पताल में पथरी, गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक चौधरी की सेवांए भी अस्पताल परिसर में उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि जयपुर व बीकानेर में अपनी सेवाएं दे चुके नामचीन जनरल फिजिशियन डॉ रामानंद सिद्ध की नियमित सेवाएं भी अस्पताल में उपलब्ध हो रही है। प्रशासक ने क्षेत्र में मूत्र रोगों से जूझ रहें मरीजों से शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।