WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में कल घोष वार्षिकोत्सव, स्वयंसेवक करेंगे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वादन  |  श्रीडूंगरगढ़ में विवाहिता से दहेज के लिए मारपीट का आरोप  |  नगरपालिका के सामने पिकअप–कार की टक्कर, पेपर देकर लौट रहीं तीन छात्राएं चपेट में; दो गंभीर घायल  |  दूध की पिकअप से आमने सामने भिड़ी कार, राह चलते दो हुए घायल, एक महिला को किया रेफर  |  श्रीडूंगरगढ़: बालिका विद्या मंदिर में मातृ- पितृ दिवस, बच्चों ने विधिवत पूजन कर लिया आशीर्वाद  | 

करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर हुआ अकाल मौत का शिकार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गांव तोलियासर की रोही में एक किसान पुत्र करंट की चपेट में आने से अकाल मौत का शिकार हो गया।
गांव कितासर भाटीयान निवासी परमेश्वर लाल पुत्र भंवरलाल जाट तोलियासर की रोही में खेत काश्त कर रहा है। इसी खेत में शुक्रवार शाम को करीब 4 बजे परमेश्वरलाल का पुत्र 15 वर्षीय लालचंद कुंए की पाईप बदलने के लिए केबल बाहर निकालते हुए करंट की चपेट में आ गया। जिससे किशोर की मौत हो गई। एसआई मोहनलाल ने शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी और शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़