WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  नहीं होगें क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव, गोदारा ही बने रहेगें अध्यक्ष  | 

एसएससी जीडी में चयन: धीरदेसर पुरोहितान के 5 युवाओं ने बढ़ाया गांव का मान

CISF व CRPF में चयन, खुशी में निकलेगा जुलूस, मंदिर में होगा सम्मान

डूंगरगढ़ one 17 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। धीरदेसर पुरोहितान गांव के लिए यह गर्व का पल है। गांव के पांच होनहार युवाओं ने एसएससी जीडी परीक्षा में सफलता हासिल कर केंद्रीय सुरक्षा बलों में स्थान पाया है। युवाओं की इस उपलब्धि से पूरे गांव में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

एसएससी जीडी के माध्यम से

  • गजानंद भूकर पुत्र धुंकलराम और
  • अजय सिंह पुरोहित पुत्र गोपालसिंह का चयन CISF में हुआ है।

वहीं

  • विष्णु नाई पुत्र भूराराम,
  • पूजा नाई पुत्र पदमाराम और
  • सुरेश सिंह राजपुरोहित पुत्र ओमसिंह का चयन CRPF में हुआ है।

युवाओं की सफलता की खुशी में रविवार को गांव में जुलूस निकाला जाएगा, जिसके बाद ठाकुरजी के मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में गांववासी शामिल होंगे और चयनित युवाओं का अभिनंदन करेंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि इन युवाओं की मेहनत और लगन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी और गांव के अन्य युवा भी देशसेवा के लिए आगे आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़