WhatsApp Menu
क्षेत्र से कुछ खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  26 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  |  संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

उच्च तापमान से गेहूं की फसल में होने वाले नुकसान को कम करने के लिए कृषि विभाग ने किसानों को दी ये सलाह…

श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 फरवरी 2026। कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक प्रो. अमर सिंह गोदारा ने किसानों को उच्च तापमान से गेहूं की फसल में होने वाले नुकसान को कम करने के लिए किसानों को गेहूं की फसल में सिंचाई एवं पोटेशियम नाइट्रेट 1 प्रतिशत का पर्णीय छिड़‌काव करने की सलाह दी है। गोदारा स्वामी केश्वानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अनुसंधान केंद्र की मासिक तकनीकी कार्यशाला व खंडीय समीक्षा बैठक में बोल रहें थे। बैठक का आयोजन संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार मदनलाल, क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक, कृषि अनुसंधान केन्द्र एसकेआरएयू डॉ एस आर यादव व उपनिदेशक कृषि सिक्षेंवि दीपक कपिला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मासिक तकनीकी कार्यशाला में फरवरी में की गए कृषि क्रियाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मार्च में कृषकों द्वारा की जाने वाली कृषि व उद्यानिकी तकनीकी पर चर्चा की गई। बैठक में कृषि विश्वविद्यालय के डॉ भंवर देवी सिंह नाथावत, डॉ सुशील कुमार, डॉ बी एस मिठारवाल इत्यादि ने मासिक तकनीकी सत्र में पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया।
कार्यालय अतिरिक्त निदेशक कृषि के उप निदेशक कृषि जयदीप दोगने ने कृषि विभागीय योजनाओं की अब तक अर्जित भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न योजनाओं जैसे – फार्म पौण्ड, पाईप लाईन, डिग्गी, तारबन्दी, कृषि यंत्र, गोवर्धन जैविक योजना, प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिग योजना में आवंटित बजट का शत-प्रतिशत व्यय करें। दोगने ने विभिन्न योजनाओं में भौतिक सत्यापन कर तत्काल वित्तीय स्वीकृति जारी कर 7 दिवस में बजट उपयोग करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। कृषि आदान निरीक्षकों को निर्देशित किया कि इस वर्ष आवंटित बीज, उर्वरक, कीटनाशी के शत-प्रतिशत लक्ष्यों की प्राप्ति निरीक्षकवार पूर्ण करें। कृषकों को कृषि विभागीय गतिविधियों का लाभ किसानों को अधिक से अधिक समयबद्ध मिले इसका क्रियान्वयन विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें। मासिक तकनीकी कार्यशाला विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक व खण्ड बीकानेर, चूरू व जैसलमेर के कृषि, उद्यानिकी, आत्मा के वरिष्ठ अधिकारी बी एल डाबला, बी आर बाकोलिया, मुकेश गहलोत, राजेश गोदारा, रघुवर दयाल सुथार, रामकिशोर मेहरा, मीनाक्षी शर्मा, रमेश भाम्भू, प्रदीप चौधरी, सोमेश तंवर, मेघराज बंजारा, अब्दुल अमीन, पूनम इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़