डूंगरगढ़ one 18 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के आडसर पुरोहितान में 22 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन से एक दिन पूर्व 21 जनवरी को धार्मिक शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो आडसर पुरोहितान से रवाना होकर धीरदेसर पुरोहितान, सुरजनसर, उदासर चारणान व लाखनसर होते हुए पुनः आडसर पुरोहितान पहुंचेगी।
हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आयोजक गांव-गांव संपर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में धीरदेसर पुरोहितान में ग्रामीणों को पीले चावल बांटकर शोभा यात्रा व सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।
ग्रामीणों में सम्मेलन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शोभा यात्रा के स्वागत के लिए गांवों में सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
इस दौरान एडवोकेट प्रकाश सिंह, भागीरथ सिंह, प्रेम सिंह, बलदेव सिंह, जेठाराम नाई, मुकेश सुथार, प्रभु सोनी, अर्जुनराम भूकर, मुनिराम, उमाराम, पवन, दुर्गाराम, हरिराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।