WhatsApp Menu
23 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  पानी के लिए संघर्ष का ऐलान, 48 डिग्री तापमान में दलित वर्ग ने लिया कल से धरने का फैसला।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  गौ-सम्मान के लिए एकजुट होने का आह्वान, 27 को होगी विशाल रैली, बैठक में तय की रूपरेखा।  | 

आज का संडे बनाए परिवार के साथ फन-डे, मेला आखिरी दौर में

श्रीडूंगरगढ़ ONE 29 मार्च 2026। रविवार के दिन का इंतजार पूरे सप्ताह भर हर कोई करता है एवं आज मार्च महिने के आखिरी रविवार वाले संडे को परिवार के साथ फन-डे बनाने का अवसर भी है। कस्बे में सरदारशहर रोड़ पर दशहरा मैदान में श्रीडूंगरगढ़ ONE के मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित किए जा रहे राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई है। आयोजक विप्र फांउडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि मेले में बड़ा कोलंबस नाव, ब्रेक डांस, टॉय ट्रेन, एवं क्रास झुला लगा हुआ है। इन चारों बड़े झुलों में रोमांच परवान पर चढ़ जाता है। वहीं बच्चों के बड़ा मिकी माऊस सहित कई छोटे झुले लगे हुए है। मेले में कई सेल्फी पॉईंट भी बनाए गए है एवं क्राकरी, घरेलू सामान, किचन सामान, कपड़े, जुते, अचार, खिलौनों की अनेकों दुकानें भी खरीददारी के लिए सजी हुई है। मेले में कैंटीन भी लगा हुआ है जिसमें साऊथ इंडियन व फास्टफुड भी उपलब्ध है ताकि परिवार के साथ पूरी शाम घूमने-फिरने में लगाने के बाद यहां का स्वाद भी चखा जा सके। साथ ही बर्फ गोला, सॉफ्टी, भेलपूरी, बनारसी पान, ज्युस, चना-जोर गर्म के स्टाल्स भी खासे लोकप्रिय हो रहे है। शर्मा ने बताया कि मेला अंतिम दौर में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़