WhatsApp Menu
फेसबुक पर फॉलोवर संख्या 100K पार, खबरों की प्रामाणिकता बनी न्यूज वेबसाईट की लोकप्रियता का आधार।  |  मोमासर में शुक्रवार रात पुलिस पर हुए हमले में 4 नामजद एवं 4-5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज  |  हर प्रकार की कपड़ों की विस्तृत रेंज के साथ क्षेत्रवासियों की सेवाओं में शुरू हुआ “हरी कलेक्शन”  |  प्रगति का आधार शिक्षा है, बच्चों को दी प्रेरणा, व्यवस्थाओं की सराहना की  |  श्रीडूंगरगढ़ की 1490 बालिकाओं को मिलेगी साइकिलें, वितरण प्रारंभ, विधायक ने बेटियों को दी खूब पढ़ने की प्रेरणा  | 

अपराध की फिराक में घुम रहे तीन संदिग्धों को पकड़ा हैडकांस्टेबल संदीप ने, किया बंद-हवालात

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 जुलाई 2025। सीकर जिले के शाकंबरी निवासी तीन युवकों को संदिग्ध अवस्था में घूमने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अपराध रोकथाम के लिए गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को गांव नौसरिया के ग्रामीणों ने तीन युवकों के गांव में संदिग्ध अवस्था में घुमने की सूचना पुलिस को दी एवं इस पर हैडकांस्टेबल संदीप कुमार मौके पर पहुंचें। पुलिस को देख तीनों जनें भागने लगे तो तीनों को पीछा कर धर दबोचा गया। पकड़े गए शाकंबरी सीकर निवासी 21 वर्षीय युवक संजू वाल्मिकी, 25 वर्षीय मनीष मेघवाल, 34 वर्षीय राजेश वर्मा को शांति भंग की धारा 170 के तहत गिरफ़्तार किया गया एवं हवालात में बंद कर दिया गया है। तीनों को आज बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़