WhatsApp Menu
सीएम आवास पर बोर्ड अध्यक्षों की बैठक: कौशल विकास और किसानों के मुद्दों पर मंथन  |  स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग जुटा प्रयासों में, डॉ सोनी ने पीएचसी दुलचासर का निरीक्षण कर दी हिदायत  |  दुलचासर PHC का निरीक्षण: CMHO ने खुद करवाई HPV टीकाकरण सत्र की मॉनिटरिंग  |  श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों की सराहनीय पहल: श्रमदान से सुधारी स्कूल की बिजली व्यवस्था  |  भीषण गर्मी का असर: बीकानेर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला  | 

हॉस्पिटल रोड पर हादसा: गहरे खुले नाले में गिरकर नंदी की मौत, बचाव में संसाधन नहीं मिलने से सेवादारों में रोष

डूंगरगढ़ one 8 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका क्षेत्र में बने गहरे और चौड़े खुले नाले गौवंश और आमजन के लिए लगातार खतरा बनते जा रहे हैं। रविवार दोपहर करीब 2 बजे हॉस्पिटल रोड पर एक नंदी अचानक खुले नाले में गिर गया। काफी देर तक नाले में तड़पने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर सेवादार मौके पर पहुंचे और नंदी को बाहर निकालने के प्रयास किए, लेकिन पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे समय पर नहीं बचाया जा सका।

सेवादार शूरवीर मोदी ने बताया कि “आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति” की ओर से इस समस्या को लेकर कई बार नगरपालिका के ईओ श्रीवर्धन शर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। बाद में सूचना मिलने पर एसआई करणीदान मौके पर पहुंचे, मगर आवश्यक संसाधनों के अभाव में नंदी को नहीं निकाला जा सका और उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद सेवादारों में रोष व्याप्त है। समिति के अध्यक्ष जतन सिंह ने कहा कि नगरपालिका की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि शहर के गहरे खुले नालों पर तुरंत ढक्कन लगाए जाएं ताकि गौवंश और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

सेवादारों ने कहा कि यदि समय रहते इन नालों को ढका नहीं गया तो भविष्य में किसी इंसान के लिए भी ये नाले बड़ा हादसा साबित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़