WhatsApp Menu
9 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  सूडसर में डाक विभाग का विरोध, मशालें जलाकर किया प्रदर्शन, धरनास्थल पर ही देख रहें भारत व न्यूजीलैंड का फाइनल मैच।  |  महिला दिवस पर संगोष्ठी: महिलाओं से जड़ों से जुड़कर संस्कृति संरक्षण का आह्वान  |  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को “बिग डिस्काउंट” में अंग्रेजी सीखने का मौका, पढें पूरी खबर।  |  अवध एक्सप्रेस में आसाम जा रही विवाहिता हुई लापता, पति ने दर्ज करवाई गुमशुदगी।  | 

हिंदू सम्मेलनों के आयोजन की तैयारी में जुटे उत्साही युवा

श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 जनवरी 2026। देशभर में हिंदू सम्मेलनों के आयोजन उत्साह के आयोजित हो रहें है। श्रीडूंगरगढ़ अंचल के 10 मंडल व 5 बस्तियों में भी सम्मेलनों की तैयारियां उत्साह के साथ हो रही है।
इसी क्रम में कालूबास बस्ती का हिंदू सम्मेलन 1 फरवरी, रविवार को दोपहर 2 बजे नेहरू पार्क में आयोजित होगा। सम्मेलन को ले कर कालूबास स्थित दधिमती माता मंदिर में सर्वसमाज की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें पोस्टर का विमोचन कर आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति संरक्षक मांगीलाल बिहानी, संयोजक श्यामसुंदर पारीक को व सहसंयोजक सुरेन्द्र चुरा को सर्वसम्मति से बनाया गया। समिति में कोष प्रमुख का दायित्व मनमोहन को, प्रचार प्रमुख का दायित्व अशोक सोनी को दिया गया है। बैठक में रामदेव बोहरा, गौरीशंकर बिहानी, सुशील कुमार नाई, नंदू छंगाणी, बाबूलाल नाई, बाबूलाल सोनी, संतोष सोनी, प्रेमाराम सांसी, आनंद आसोपा, अनिल कुमार, श्याम तिवाड़ी, गोपाल शास्त्री, शंकरलाल मोट, नानूराम सांसी, भैराराम मेघवाल, ओमप्रकाश छंगाणी, गजानंद बोहरा को सदस्य बनाया गया है। बैठक में सभी को विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। सभी सदस्यों ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प भी लिया।

मोमासर बास बस्ती में आगामी 25 जनवरी 2026 को बस्ती के करणी पार्क में हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में सर्व समाज की बैठक ली व आयोजन समिति का गठन किया। यहां पोस्टर का विमोचन कर विभिन्न तैयारियों संबंधी दायित्व कार्यकर्ताओं को दिए गए। बस्ती के सभी लोग सामूहिक रूप से जोर शोर से आयोजन की तैयारियों में जुटे है। यहां करणी कथा वाचक डॉ करणी प्रताप का सान्निध्य रहेगा व भजन गायक किन्नू बन्ना भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़