WhatsApp Menu
25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  |  दो बालिकाओं के पिता की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम  | 

सोशल मीडिया पर छाई मूंगफली, शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ मंडी में बिकी 7752/- के भाव, देखें सभी जिंसो के आज के भाव

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 जनवरी 2026। मूंगफली की तुलना आज बाजार में सोने से की जा रही है। शनिवार को सोशल मीडिया पर मूंगफली के दामों में आया उछाल ही छाया हुआ है। शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ मंडी पहुंचे एक किसान की मूंगफली 7752 रूपए प्रति क्विटंल के भाव बिकी है। इससे बाजार में खासी हलचल मच गई है। किसान ने बताया कि वह खरीद केंद्र के बाहर तीन दिन से खड़ा था और मौसम ने उसकी चिंता बढ़ा दी। भावों में तेजी के कारण वह शनिवार को वह सरकारी खरीद केंद्र से लौट आया और अपनी मूंगफली लेकर श्रीडूंगरगढ उपज मंडी पहुंचा। जहां उसकी मूंगफली 7752/- प्रति क्विंटल के भाव बिकी और किसान ने प्रसन्नता जताई है। बता देवें जिन किसानों को गिरदावरी नहीं मिलने, टोकन नहीं कटने या खरीद केंद्रो पर मूंगफली नहीं बिकने की शिकायत थी, वे किसान अब मूंगफली लेकर मंडी पहुंचने लगे है। व्यापारियों ने बताया आज 7500 से ऊपर अनेक ढेरिया बिकी है और कुछ ढेरियां तो अब तक के सबसे उच्च भावों में खरीद की गई  है। बता देवें मूंगफली गोटा जो करीब एक पखवाड़ा पहले 73 रूप्ए प्रति किलो के भाव बिक रहा था वही गोटा अब 104 रूप्ए प्रति किलो के भाव बिक रहा है। मूंगफली तेल के भी भाव तेज हुए है। शनिवार को मंडी में मूंगफली खला, सिकाई मूंगफली, चुग्गा नया, मूंगफली दाल, मूंगफली कल्याणी, बोबरू, गोटा फ्रेश सभी के भावों में खासा इजाफा हुआ है। मंडी की सभी ताजा अपडेट के लिए आप जुड़े श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ:-

नई खल – 3700/- 4100/-
ग्वार 5450/- 5521/-
ग्वार काला – 5000/- 5250/-
मोठ- 4000/- 4400/-
दागी मोठ 3500/- 4000/-
चना- 5000/- 5500/-
रूसी चना- 5000/- 5500/-
मैथी नई- 4700/- 5150/-
गेहूं – 2500/ 2700/-
गेहूं 1482- 2800/- 3000/-
बाजरी – 2450/- 2550/-
बाजरी देसी- 3000/- 3500/-
तारामीरा नया- 5400/- 5500/-
सरसों नई – 5000/- 6000/-
पीली सरसों 6000/- 6800/-
ईसबगोल नया- 10000/- 12500/-
पैकेट ईसबगोल 12500/- 13200/-
जीरा नया- 18500/- 20000/-
मूंग नया- 6300/-7200/-
दागी मूंग- 5800/- 6300/-
मूंगफली खला नया – 7000/-7800/-
सिकाई मूंगफली 7000/- 7500/-
मूंगफली चुगा नया – 6500/- 7200/-
मूंगफली दाल – 5200/-5850/-
मूंगफली कल्याणी – 3500/- 4500/-
मूंगफली बोबरू – 5000/- 6000/-
मूंगफली गोटा फ्रेश – 6000/- 7500/-
तिल- 9000/- 10000/-
तिल जेड-ब्लैक – 15000/- 17000
मतीरा बीज- 15000/-
काकरिया बीज- 12000/-
जौ नया- 2150/- 2200/-
मूंग चूरी – 40kg@900/- 1100/-
मोठ चूरी- 40kg@ 850/- 1000/-
नया धाना – 5200/-9800/-
नरमा – 7000/- 7800/-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़