WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  |  क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर  | 

सैनजी मंदिर में सैन समाज की बैठक, जयपुर में आयोजित समारोह में शामिल होने की बनाई रणनीति, 8 बसों में जाएंगे समाज बंधु

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 जनवरी 2026। आगामी 20 जनवरी 2026 को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे भारतीय सैन समाज राजस्थान के तत्वाधान में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में सैन समाज में उत्साह का माहौल है। मंगलवार को आड़सर बास में सैन समाज मंदिर में सैन समाज की बैठक का आयोजन हुआ। सैन समाज के श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष ओमप्रकाश नाई फुलभाटी ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम भजनलाल शर्मा शामिल होंगे। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष श्रवणकुमार फुलभाटी मोमासर, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मांगीलाल गहलोत श्रीडूंगरगढ़ का संदेश पढ़कर सुनाया जिसमें आयोजन में शामिल होने के लिए समाज बंधुओं से आह्वान किया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन में शामिल होने के लिए रूपरेखा तय की गई। नाई ने बताया कि 20 जनवरी को घास मंडी से सुबह 5 बजे दो बसें रवाना होगी वहीं 6 बसे ग्रामीण अंचल से रवाना होगी जिसमें विभिन्न गांवो से समाज बंधु शामिल होंगे। बैठक में किशनलाल सौलंकी आड़सर, मनोज कुमार पंवार, पवन कुमार पड़िहार, कन्हैयालाल गहलोत, सैलून यूनियन अध्यक्ष शिवरतन गहलोत, पवन कुमार गोला, विक्की कुमार नाई, छगन सैन गहलोत, महेंद्र गोला, कमल नाई, फुसाराम गौड़, कन्हैयालाल सिंहराज भाटी, अनिल धांधल, प्रकाश नाई, मुन्नालाल सिंहराज भाटी, पवन कुमार मारू, किशोर मारू, बनवारीलाल जाखड़, शंकरलाल खिची, हड़मानमल टोकसिया, नारायण पंवार, राजू टाक, बाबूलाल टोकसिया सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़