WhatsApp Menu
22 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में गिरफ्तार  |  बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  | 

सेरूणा में रामलीला का जादू: दशरथ- केकई संवाद ने दर्शकों को किया भावुक

डूंगरगढ़ one 7 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के सेरुणा गांव में 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में ग्रामीणों का उत्साह चरम पर है। प्रतिदिन रात 8 से 11 बजे तक आयोजित हो रही रामलीला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धार्मिक प्रसंगों का आनंद ले रहे हैं।

अब तक श्रीराम जन्म, ताड़का वध, सीता स्वयंवर और श्रीराम वनवास जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया जा चुका है। खासतौर पर श्रीराम वनवास के दौरान दशरथ और केकई संवाद का दृश्य बेहद मार्मिक रहा। जैसे ही केकई ने राम के लिए वनवास मांगा और राजा दशरथ मूर्छित हुए, पूरा पंडाल भावुक हो गया और कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं।

रामलीला का मंचन काशी (बनारस) से आई पंडित प्रकाश चौरसिया की टीम द्वारा किया जा रहा है, जिनकी प्रस्तुति को ग्रामीण खूब सराह रहे हैं।

आयोजन से जुड़े भरतसिंह राठौड़ ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से ग्रामीणों में सनातन धर्म और भगवान श्रीराम के प्रति आस्था और अधिक मजबूत होती है।

महोत्सव में समस्त ग्रामवासी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़