WhatsApp Menu
24 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ से गुरूवार की दो खबरें जिन पर रही लोगों की नजर:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  | 

सुहाने मौसम में शाम होते ही उमड़ी भीड़, झूलों के साथ घरेलू सामानों की हो रही खरीदारी।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 मार्च 2026। सरदारशहर रोड पर स्थित दशहरा मैदान में राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का रंगारंग आयोजन जारी है। रविवार व सोमवार को सुहावने मौसम में शाम होते ही बड़ी संख्या में मेला घुमने लोग उमड़े। यहां झूलों का आनंद लेते हुए ज्यूस, आइसक्रीम, बंबईया भेल, चना मसाला, कुल्फी, बर्फ का गोला सहित अनेक व्यंजनों का लुफ्त उठा रहें है। यहां घरेलू सामानों की खूब खरीददारी हो रही है वहीं युवतियों को इमिटेशन ज्वेलरी खासी पसंद आ रही है। कपड़े व प्लास्टिक सामानों की बड़ी रेंज उपलब्ध है। सभी प्रकार के किचन वेयर और क्राकरी की दुकानों पर भी खासी रौनक छाई है। मेला आयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि मेले में बड़े और नए झूलों के साथ बड़े डोम में अनेक दुकानें सजी है। जिनमें किफायती दामों में विभिन्न प्रकार के सामान मिल रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़