WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

सीमा पर CM भजनलाल का जोश, महिला जवानों ने बाँधा रक्षा सूत्र, तिरंगा रैली में छाया उत्साह

कोडेवाला आउट पोस्ट पर, मुख्यमंत्री ने दूरबीन के माध्यम से पाकिस्तान की सीमा का अवलोकन किया। इस दौरान, महिला जवानों ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की बधाई दी। इस अवसर पर केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे।

कोडेवाला का दौरा पूरा करने के बाद, मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से नाल पहुंचे। यहाँ उन्होंने एक तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने युवाओं में देशभक्ति का जोश भरा। इस तिरंगा यात्रा में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार और जिले के अन्य विधायकों ने भी भाग लिया।

मुख्यमंत्री का यह दौरा सीमा पर तैनात जवानों के मनोबल को बढ़ाने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जागृत करने का एक प्रयास था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़