WhatsApp Menu
बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  |  संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  10 दिन में ट्यूबवेल निर्माण का आश्वासन, टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की शुरू।  |  श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 24 पेटी शराब बरामद कर दो युवकों को किया गिरफ्तार।  | 

सीएम आवास पर बोर्ड अध्यक्षों की बैठक: कौशल विकास और किसानों के मुद्दों पर मंथन

डूंगरगढ़ one 25 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय में विभिन्न बोर्ड एवं आयोगों के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक में सी. आर. चौधरी (किसान आयोग), ओंकार सिंह लखावत (राजस्थान धरोहर प्राधिकरण), प्रेम सिंह बाजोर (सैनिक कल्याण बोर्ड), प्रहलाद राय टाक (माटी कला बोर्ड) और राजेंद्र नायक (अनुसूचित जाति वित्त विकास बोर्ड) भी मौजूद रहे।
बैठक में रोजगार सृजन, कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने और किसानों के हितों की सुरक्षा को लेकर कई अहम सुझावों पर विचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़