WhatsApp Menu
सप्तदिवसीय कथा हुई संपन्न, गौशाला में हुआ लाखों का सहयोग, कल होगा हवन, परसों मूर्ति स्थापना  |  “6 जन्मों का रिश्ता” कहकर साध्वी ने साधु को फंसाया! ₹1 करोड़ कैश, गाड़ियां और गहने हड़पने का आरोप  |  मई तक बेरोजगारी भत्ता पोर्टल बंद: उम्र सीमा 21 होते ही 10 हजार युवा होंगे बाहर, नए सिस्टम की तैयारी  |  भाजपा ने देहात मंडल प्रभारियों की घोषणा की, इन्हें मिली जिले में जिम्मेदारी, पढें पूरी खबर  |  बीकानेर देहात भाजपा ने मण्डल प्रभारियों की घोषणा की: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी  | 

समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद शुरू, क्षेत्र के किसानों को मिलेगा लाभ

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 अप्रैल 2026। गुरूवार को जिला कलेक्टर के दौरे के दौरान गेंहू की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग करते हुए युवाओं ने नारे लगाए। वहीं शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ मंडी में स्थित ‘ए केंद्र’ पर गेहूं की सरकारी खरीद आज विधि विधान से शुरू कर दी गई है। विदित रहें गेहूं का बाजार भाव 2300- 2400 रूपए प्रति क्विंटल है। वहीं गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रूपए प्रति क्विंटल एमएसपी है और राज्य सरकार द्वार 150 रूपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। इस प्रकार किसान को प्रति क्विंटल 2735 रूपए प्राप्त हो रहें है।
एफसीआई अधिकारी गणेश यादव व गौरव कुमार ने बताया कि एफसीआई द्वारा यहां खरीद की तैयारियां की जा रही थी, इसी सप्ताह जिले में विभिन्न केंद्रो पर खरीद शुरू हो गई थी। उन्होंने बताया कि गिरदावरी के अनुसार पूरी उपज की खरीद सरकार द्वारा ली जा रही है। फर्म सूजल ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से शुक्रवार को गणेश पूजन के बाद समर्थन मूल्य पर पहली खरीद लिखमादेसर के किसान सहीनाथ ज्याणी के गेंहू की हुई। किसान ने बाजार भाव से अच्छे भाव मिलने पर प्रसन्नता जताई और यहां उपस्थित सभी किसानों व श्रमिकों को प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़