WhatsApp Menu
फेसबुक पर फॉलोवर संख्या 100K पार, खबरों की प्रामाणिकता बनी न्यूज वेबसाईट की लोकप्रियता का आधार।  |  मोमासर में शुक्रवार रात पुलिस पर हुए हमले में 4 नामजद एवं 4-5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज  |  हर प्रकार की कपड़ों की विस्तृत रेंज के साथ क्षेत्रवासियों की सेवाओं में शुरू हुआ “हरी कलेक्शन”  |  प्रगति का आधार शिक्षा है, बच्चों को दी प्रेरणा, व्यवस्थाओं की सराहना की  |  श्रीडूंगरगढ़ की 1490 बालिकाओं को मिलेगी साइकिलें, वितरण प्रारंभ, विधायक ने बेटियों को दी खूब पढ़ने की प्रेरणा  | 

संत का किया अभिनंदन, गिनीज बुक रिकॉर्ड धारी का किया सम्मान, गौ-सम्मान अभियान के पोस्टर का विमोचन

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 अप्रैल 2026। वर्तमान समय की आवश्यकता है कि युवा अपने दैनिक एवं निजी जीवन में धर्म, देश, संस्कृति की रक्षा की जिम्मेदारी को शामिल करें। आज आवश्यकता है कि युवा इस दिशा में अपनी सक्रियता को सतत बनाये रखें। ये प्रेरणा तारातरा मठ के महंत एवं पोकरण विधायक संत प्रताप पूरी महाराज ने श्रीडूंगरगढ़ दौरे के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं के आवास पर आयोजित अभिनदंन कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने राष्ट्र के प्रति दायित्व बोध को देश के हर एक नागरिक के मन में स्थान दिए जाने की जरूरत की बात कही। बिग्गाबास स्थित गुसाईं के आवास पर स्वागत समारोह में महंत प्रताप पूरी एवं श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चन्द्र शास्त्री, नरेला कन्या गुरुकुल के निदेशक सोमवीर शास्त्री का माल्यार्पण, शॉल और साफे द्वारा अभिनंदन किया गया। गुस्साई ने अभिनंदन करते हुए सभी का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा नेता शिवकुमार स्वामी, हेमनाथ जाखड़, पृथ्वीराज राजपुरोहित, किशोर गिरी, सोहनपुरी ठेकेदार, मनोज गुंसाई, नानूराम कुचेरिया, कन्हैयालाल स्वामी, अशोक महावर, भवानी तावनिया, नानूराम स्वामी, एडवोकेट नरेंद्र पूरी, भंवर गिरी, जितेंद्र गिरी, भरत गिरी आदि मौजूद रहे।
गिनीज बुक रिकॉर्ड धारी का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। इस मौके पर 11 सेकंड में साफा बांध कर गिनीज बुक रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल करवाने वाले महीपाल सिंह जैसलसर का अभिनंदन भी अतिथियों द्वारा किया गया। महीपाल ने अतिथियों का आभार जताया।
गौ सम्मान अभियान का पोस्टर का विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। देश भर में संतो द्वारा चलाये जा रहे गौ सम्मान अभियान के पोस्टर का विमोचन भी संत प्रताप पूरी द्वारा किया गया। महाराज ने इस अभियान को राष्ट्रीय अभियान बताते हुवे आगामी 27 तारीख को देश भर में सभी तहसील मुख्यालयों पर होने वाले प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में लोगों द्वारा भाग लिए जाने की अपील की। इस दौरान अभियान से जुड़े कार्यकर्ता यहां शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़