WhatsApp Menu
5 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  | 

श्री डूंगरगढ़ में गांधी पार्क और पुस्तकालय के पास से फिर हटीं ठेलियाँ – महिलाओं ने कहा, “सिर्फ गरीबों पर ही क्यों कार्रवाई?

श्री डूंगरगढ़ में 19 अगस्त 2025 को नगर पालिका ने गांधी पार्क और पुस्तकालय के पास लगे ठेलों को हटवाया। इस कार्रवाई में SI हरीश गुजर भी मौजूद रहे।

यह कार्यवाही पहले भी कई बार हो चुकी है। ठेले वाले बार-बार वापस लौट आते हैं, जबकि नगर पालिका बार-बार उन्हें हटाती है।

ठेले वालों का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। ज़्यादातर महिलाएँ इन ठेलों से अपने परिवार का गुज़ारा करती हैं। उनका आरोप है कि बार-बार की कार्रवाई से रोज़ी-रोटी पर असर पड़ता है और नियमों का बोझ हमेशा गरीबों पर ही पड़ता है।साथ ही उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि उन्हें किसी अलग और स्थायी स्थान पर जगह दी जाए, ताकि उनके रोजगार पर संकट न आए और अतिक्रमण की समस्या भी हल हो सके।



वहीं नगर पालिका का पक्ष है कि इन स्थानों पर अतिक्रमण कर रखा गया था और उसे हटाना ज़रूरी था। अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण सिर्फ़ इस क्षेत्र तक सीमित नहीं है और जल्द ही पूरे बाज़ार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय नागरिकों का सवाल यह है कि बड़े दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर अब तक ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई। जबकि छोटे ठेले अक्सर तुरंत हटा दिए जाते हैं।

इस बार भी वही तस्वीर सामने आई – कार्रवाई की गाड़ी सबसे पहले गांधी पार्क और पुस्तकालय के पास से गुज़री, लेकिन बाज़ार के अन्य हिस्सों पर क्या कदम उठेंगे, यह अभी देखना बाकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़