WhatsApp Menu
26 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  |  संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  10 दिन में ट्यूबवेल निर्माण का आश्वासन, टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की शुरू।  | 

श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा

डूंगरगढ़ one 2 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री ओसवाल पंचायत द्वारा प्रस्तावित नवीन आवासीय परियोजना के ब्रोशर का आज सोमवार को अनावरण किया गया। पंचायत मंत्री कांति कुमार पुगलिया ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास 4 मार्च को सुबह किया जाएगा। शिलान्यास श्रीडूंगरगढ़ निवासी एवं बैंगलोर प्रवासी राजेन्द्र प्रसाद शांति प्रसाद राखेचा द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह 30 कक्षीय आवासीय परियोजना समाज की भावी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। परियोजना के संयोजक निर्मल पुगलिया ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए समाज के भामाशाहों से संपर्क किया जा रहा है और समाज के सहयोग से इस भव्य निर्माण को शीघ्र पूरा किया जाएगा।

ब्रोशर अनावरण कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष विनोद कुमार भादानी, उपाध्यक्ष हेमराज भादानी, मंत्री कांति कुमार पुगलिया, अशोक कुमार बैद, महेंद्र कुमार दुगड़ (छोटू), दिल्ली से आए कन्हैयालाल बोथरा तथा नागपुर से पधारे सौरभ मालू सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आज शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा

श्री ओसवाल पंचायत द्वारा परम्परागत रूप से होलिका दहन वर्षों से करवाया जा रहा है। अध्यक्ष विनोद भादानी ने बताया कि आज शाम 6 बजे बैंड बाजो के साथ श्री ओसवाल पंचायत कालूबास से शोभायात्रा होलीधोरा, आडसर बास जाएगी। और रात्रि 7: 21 बजे होलिका दहन विधि- विधान के साथ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़