WhatsApp Menu
पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  |  क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर  |  इधर एसपी ने दुर्घटना कम करने की अपील की, उधर कार चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार घसीटा, एक गंभीर घायल।  |  जिला कलेक्टर और एसपी पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, ली अधिकारियों की बैठक, आमजन ने रखी समस्याएं।  |  विवाहिता के गहने व दहेज की मोटरसाइकिल बेचने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज  | 

श्रीडूंगरगढ़ से संगठनों में नियुक्तियों संबंधी दो खबरें पढें एकसाथ

डाक कर्मचारी यूनियन में लादूपुरी को मिला प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। अखिल भारतीय डाक कमर्चारी यूनियन पोस्टमैन एवं एमटीएस की राजस्थान परिमंडल शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन अजमेर में आयोजित तीन दिवसीय द्विवार्षिक अधिवेशन में किया गया है। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर लादूपुरी गोस्वामी जेतासर को नियुक्त किया गया है। लादूपुरी वर्तमान में बीकानेर साऊथ सब डिविजन में सेवारत है। उन्होंने यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजेश प्रभाकर सारंग, परिमंडल सचिव रजनीकांत शर्मा व नवनियुक्त अध्यक्ष भंवरलाल माली सहित सभी सदस्यों का आभार जताया। 15 सदस्यीय नई कार्यकारिणी ने कर्मचारी हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया।

हिंदू क्रांति सेना की जिला कार्यकारिणी का गठन, इन्हें मिला दायित्व।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। हिंदू क्रांति सेना द्वारा बीकानेर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें संगठन के सक्रिय सदस्यों को दायित्व दिए गए है। संगठन के प्रदेश सचिव लोकेश डाडा की अनुशंसा से पृथ्वीसिंह लीलकी ने दो वर्ष 2025-26 व 2026-27 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया। लीलकी ने जिलाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार सारस्वत बिग्गाबास, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आंनद जोशी मोमासर बास, नगर अध्यक्ष मदनलाल सोनी मोमासर बास, नगर उपाध्यक्ष पद पर गौरीशंकर स्वामी मोमासर बास, अजय कुमार सैनी को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन में नगर सचिव के पद पर हरिराम पारीक व उमाशंकर नाई बिग्गाबास को नियुक्त किया गया है। वहीं मीडिया प्रभारी के पद पर मनोज कुमार मूंधड़ा बिग्गाबास को दायित्व दिया गया है। संगठन सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए फुलमालाएं पहना कर सम्मान किया। सभी पदाधिकारियों ने हिंदुत्व के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने व संगठन की प्रगति के लिए सेवारत रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़