WhatsApp Menu
बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  |  संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  10 दिन में ट्यूबवेल निर्माण का आश्वासन, टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की शुरू।  |  श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 24 पेटी शराब बरामद कर दो युवकों को किया गिरफ्तार।  | 

श्रीडूंगरगढ़ से राजनीतिक गलियारों से पढें दो खास खबरें

भाजपा संभाग मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में बीकानेर में भाजपा संभाग मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ से महिला कार्यकर्ता शामिल हुई। शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की महिला सशक्तिकरण की योजनाओं को आम महिलाओं तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर श्रीडूंगरगढ़ महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा भादानी के जन्मदिन पर उनका बधाई देते हुए केक कटवाया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, मीडिया प्रभारी पवन स्वामी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व महिला सदस्य शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ के भोपाल देवासी को पशुपालक संघ में मिली जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। राष्ट्रीय पशुपालक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह राईका एवं राष्ट्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष ओमसिंह देवासी ने संघ में जिलों के छात्र संघ अध्यक्ष की घोषणा की है। इसी क्रम में क्षेत्र के गांव इंदपालसर राईकान निवासी भोपाल देवासी को बीकानेर पशुपालक संघ के छात्र संघ का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है। नियुक्ति के बाद भोपाल देवासी ने ईमानदारी, निष्ठा व समर्पण भाव के साथ संगठन के दायित्व का निर्वहन करने की बात कही है। देवासी जानकारों व मित्रों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़