WhatsApp Menu
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज  |  बच्चों में बढ़े बाहरी ज्ञान की समझ, महिला स्टॉफ का जताया आभार  |  होली खेल रहें बच्चों को बाप ने निकाली गालियां, बेटे ने बालिका से बदसलूकी कर परिजनों से मारपीट की, मामला दर्ज  |  देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  |  7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

श्रीडूंगरगढ़ से मॉर्निंग न्यूज एक्सप्रेस में पढें क्षेत्र से कुछ खास खबरें, देखें सभी फोटो।

विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सोमवार को डीग विधानसभा क्षेत्र के जरखोड धाम में गृह राज्य मंत्री जवाहरसिंह बेढम से मुलाकात की। सुथार ने मंत्री जी को उनके जन्मदिन की बधाई दी और सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच प्रदेश की राजनीति और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

“जीवन में जो भी निर्णय लो, उस पर पूरी दृढ़ता से टिके रहो और मेहनत करते रहो, सफलता अवश्य मिलेगी।” यह कहना है कांग्रेसी नेता और सफल व्यवसायी मूलाराम भादू का। वे महर्षि दयानंद सारस्वती छात्रावास में आयोजित एक संगोष्ठी में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। भादू ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि सरकारी इंजीनियर की नौकरी छोड़कर व्यापार में ऊंचाइयां हासिल करना आसान नहीं था, लेकिन नामुमकिन भी नहीं था। एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने उन्हें विलक्षण प्रतिभा का धनी बताते हुए उनका परिचय दिया। संगोष्ठी में लक्ष्मणराम खिलेरी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित छात्रावास के छात्र उपस्थित थे।

गांव धीरदेसर चोटियान के ग्रामीण शराब ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर पिछले एक साल से धरने पर बैठे हैं। एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने बताया कि धरने को 1 सितंबर 2024 को शुरू हुए धरने को एक साल पूरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने कोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना की है। सोमवार को, कांग्रेस की महिला कमेटी की प्रदेश महासचिव नीरू चौधरी ने धरनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के संघर्ष को अपना समर्थन दिया। उन्होंने सरकार और प्रशासन की हठधर्मिता को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि एक साल से सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सोमवार को अपनी स्थानीय शाखा में 69वां स्थापना दिवस मनाया। शाखा प्रबंधक केसी मीणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और सभी अधिकारियों, अभिकर्ताओं और पॉलिसी धारकों को शुभकामनाएं दीं। मीणा ने कहा कि एलआईसी आमजन के जीवन में भरोसे का नाम है और यह न केवल एक बीमा कंपनी है बल्कि देश की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। इस अवसर पर परिसर को रंगोली, फूलों और गुब्बारों से सजाया गया और निगम कर्मियों व अभिकर्ताओं का सम्मान किया गया।

रेलवे के एनएफआईआर संगठन का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। रतनगढ़ शाखा के सचिव सीताराम गोदारा के नेतृत्व में स्थानीय स्टेशन से रेलवे कर्मी दिल्ली सरायरोहिल्ला ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। गोदारा ने बताया कि दिल्ली में कर्मी अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर एकजुट होंगे और सरकार को मांगपत्र सौंपेंगे। स्टेशन स्टाफ ने संघर्षशील साथियों को फुलमाला पहनाकर विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़