WhatsApp Menu
तोलियासर की रोही में राज्यवृक्ष खेजड़ी की कटाई का मामला गरमाया  |  श्रीडूंगरगढ़ के सुनील ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, परिश्रम के बल पर पाई स्वर्णिम सफलता  |  एसआई रतनलाल ने एमडी के साथ हिस्ट्रीशीटर को धर दबोचा  |  इकरारनामा किया किसी ओर से खेत बेच दिया किसी ओर को, हड़प ली रकम, एक महिला सहित 6 पर लगाए आरोप, मामला दर्ज  |  रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में कुछ खास खबरें एकसाथ

कृषि उपज मंडी में सोमवार को रहेगा अवकाश।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कृषि उपज मंडी में 26 जनवरी सोमवार को गणतंत्र दिवस का अवकाश रहेगा। मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने बताया कि मंडी में गणतंत्र दिवस को बोली नहीं लगेगी और गणतंत्र दिवस का अवकाश रहेगा। भादू ने मंडी व्यापारियों से अपने आस पास के स्कूलों में जाकर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह भी किया।
उदरासर के सरकारी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया बसंत पंचमी का महापर्व।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शुक्रवार को वैद्य मघाराम राउमावि में हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी मनाई गई। मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए व शिक्षकों ने उन्हें बच्चों की शैक्षणिक प्रगति के बारे में जानकारी दी। कक्षा 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं ने निपुण मेले में अनेक मॉडल बनाए व अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। मेले के दौरान विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें “आओ देखो पहचानो, संख्याओं की पहचान करना, परिवार चार्ट बनाना, कविता पाठ करना, जलेबी दौड़, नींबू दौड़ प्रमुख रही। बच्चों ने उल्लास के साथ इनमें भाग लिया। कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को कृष्ण भोग में खीर जलेबी का भोज करवाया गया। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार के सान्निध्य में पूरा स्टाफ सक्रिय रहा व अभिभावकों से विस्तृत विचार विमर्श किया गया। भूपेंद्र कुमार ने जीवन में शिक्षा का महत्व बताते हुए नेताजी से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने सभी का आभार जताते हुए बसंत का अर्थ समझाया व पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

कीतासर के राउमावि में हुए बसंत पंचमी पर आयोजन, बच्चों को किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कीतासर के राउमावि में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर मेगा पीटीएम, निपूण मेला व कृष्ण भोग के आयोजन संपन्न हुए। विभिन्न ज्ञानवर्द्धक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बच्चों के बनाए मॉडल भी अभिभावकों के अवलोकन के लिए सजाए गए। प्रधानाचार्य अभिषेक ने बच्चों को प्रकृति के सान्निध् में व सदैव क्रियाशील रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने जीवन में परिश्रम को श्रेष्ठ गुण बताते हुए बच्चों से मेहनती बनने की बात कही। इस दौरान स्कूल स्टाफ सक्रिय रहा व बड़ी संख्या में अभिभावक भी स्कूल पहुंचे। विद्यार्थियों को खीर जलेबी का भोज करवाया गया।

इंदपालसर सांखलान के सरकारी स्कूलों में मनाया बसंतोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। इन्दपालसर सांखलान के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को बसंत पंचमी महापर्व सरकारी निर्देशों के अनुसार मनाया गया। राउमावि व राबाउप्रावि में संदीप शर्मा (एलआईसी) द्वारा बच्चों के लिए विशेष ‘कृष्ण भोग’ के भोज का प्रबंध किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना और पूजन के साथ हुई। प्रधानाचार्य इंद्रकुमार वर्मा और संदीप शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “विद्या और संस्कार ही जीवन की असली पूँजी हैं।” विद्यालय के शिक्षक सक्रिय रहें और अनेक ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़