WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने की अवैध शराब व पर्ची सट्टे के खिलाफ दो कार्रवाइयां।  |  10 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में कुछ खास खबरें एकसाथ

मोमासर में संपन्न हुआ 10 दिवसीय दंत चिकित्सा शिविर, 1223 मरीज हुए लाभान्वित, विदेशी दंत चिकित्सकों ने दी सेवाएं।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 जनवरी 2026। मोमासर में 7 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक आयोजित नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर शनिवार को संपन्न हुआ। शिविर में 1223 मरीज लाभान्वित हुए। शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश रजक, डॉ. अरविंद, डॉ. विजय और मोहम्मद जफर सहित बेल्जियम से आई दंत चिकित्सक (गेस्ट वॉलंटियर्स) डॉ मर्लिन ह्युसमैन, डॉ लिसा डेनीफ, डॉ अनाइस डी रिक ने अपनी सेवाएं दी। प्रथम 7 से 9 जनवरी तक शिविर आदर्श बाल विद्या मंदिर परिसर में हुआ व 12 से 17 जनवरी ईचरज देवी पटावरी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित हुआ। शिविर में 723 स्कूली बच्चों की स्क्रीनिंग व उपचार किया गया वहीं जिसमें 500 से अधिक लोग मोमासर व आस पास की ढाणियों से आए। शिविर में अत्याधुनिक मशीनों से दंत मरीजों को राहत दी गई। आयोजकों ने बताया कि शिविर में समस्या जांच के साथ, दांत निकालना, फिलिंग (मसाला भरना) और ओरल हाइजीन की ट्रेनिंग भी दी गई। मरीजों को उपचार के बाद निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गई। समापन पर शिविर आयोजक सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने डॉक्टरों की टीम का सम्मान किया। शिविर में किशनलाल पटावरी, विपिन जोशी, जुगराज संचेती, बजरंगलाल सोनी, जगत पटावरी और राजेश रोहिल्ला सक्रिय रहें व अपनी सेवाएं दी। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए संजय सुथार, सांवरमल शर्मा, निशि उपाध्याय,बाबू लाल गर्ग और युवा स्वयंसेवकों की टीम को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बीमार गौवंश का ईलाज करने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। डंपिंग यार्ड से गोपाल गौशाला, कालू रोड में शिफ्ट किए गए बीमार गौवंश का ईलाज करवाने की मांग शनिवार को आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ने की है। समिति सदस्यों ने पशु चिकित्सालय श्रीडूंगरगढ़ प्रभारी डॉ नरेश सक्सेना के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति सदस्यों ने बताया कि डंपिंग यार्ड में पॉलिथीन व मेडिकल वेस्ट खाने से बीमार हुई गौवंश के पेट में ये कचरा भर गया है, जिससे उनकी स्थिति दिन पर दिन खराब हो रही है। ऐसे में विभाग द्वारा उनका ऑपरेशन कर पूरा ईलाज दिया जाना चाहिए।

न्यायालय परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शनिवार को न्यायालय परिसर में तालुका विधिक सेवा समिति के बैनर तले जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब डेढ़ दर्जन लोग शामिल हुए। इन्हें एडवोकेट पुखराज तेजी व सुखदेव व्यास ने नालसा आशा योजना 2025 एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में जानकारी दी। साथ ही नालसा जागृति योजना 2025, जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में स्थाई लोक अदालत की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। रालसा, जयपुर द्वारा लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु 3 महीने के राज्यव्यापी विशेष अभियान के बारे में भी जानकारी दी। तालुका सचिव जगदीश चौधरी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए लोक उपयोगी समस्याओं के समाधान एवं निवारण के लिए टोल फ्री नंबर 9119365734 के बारे में जानकारी दी। वहीं लोगों कों पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण शुद्धता के लाभों के बारे में भी बताया गया। होमगार्ड कालूसिंह ने भी सहयोग किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़