WhatsApp Menu
बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  |  संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  10 दिन में ट्यूबवेल निर्माण का आश्वासन, टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की शुरू।  |  श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 24 पेटी शराब बरामद कर दो युवकों को किया गिरफ्तार।  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े दो खास खबरें

राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक विजेता का गांव पहुंचने पर किया भव्य स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राष्ट्रीय स्तर पर तमिलनाडू में अंडर 15 व 48 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक विजेता पहलवान भागीरथ का गुरूवार सुबह गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। भागीरथ पुत्र सूरजाराम गोदारा का कितासर पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया व गाड़ियों में जुलूस के रूप में गांव कुंतासर पहुंचे। कुंतासर में ढोल व डीजे से नाचते गाते परिजनों व युवाओं ने गांव का नाम रोशन करने पर फूलमालाएं व साफा पहनाएं। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा महामंत्री मेघराज सोनी, सोहनलाल साहू, बंजरगलाल, दुर्गाराम, किशनलाल, भंवरलाल, ओमप्रकाश, जगदीश प्रसाद, तोलाराम, जोराराम, बाबूलाल, सुगनाराम, गणेश, हंसराज सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए।

ठाकुरजी मंदिर में भजन कीर्तन के बाद लगाया छप्पन भोग।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। आड़सर बास में स्थित मूंधड़ा मंदिर में श्रद्धालु महिलाओं ने गुरूवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन किया। उसके पश्चात ठाकुरजी को छप्पन भोग का प्रसाद भोग लगाया गया। महिला श्रद्धालुओं ने उल्लास के साथ आयोजन में भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़