WhatsApp Menu
27 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  छोटी कक्षाओं से ही शुरू हो रही है प्री-फांउडेशन कक्षाएं  |  सोमवार को है गौ-सम्मान दिवस, तैयारियों को दिया अंतिम रूप  |  नौ लाख रुपए एवं एक सदस्य को नौकरी हुआ समझौता, चौथे दिन लिया शव।  |  बीकानेर प्रेस क्लब की हुई आम सभा, भूमि आवंटन के प्रयास होंगे तेज, चलेगा सदस्यता अभियान।  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़ें तीन धार्मिक खबरें एकसाथ:-

माहेश्वरी महिला समिति के फागोत्सव का आयोजन 22 फरवरी को..
श्रीडूंगरगढ़ ONE। माहेश्वरी महिला समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ फागोत्सव का आयोजन 22 फरवरी को किया जाएगा। समिति अध्यक्ष कौशल्या झंवर ने बताया कि गौरव पथ पर स्थित चिड़पड़नाथ जी की बगीची मंदिर प्रागंण में 22 फरवरी की दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक धूमधाम से फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समिति की महिलाएं लड्डूगोपाल संग फुल, रंग गुलाल से होली खेलेगी व भजन कीर्तन के साथ जमकर फागोत्सव बनाया जाएगा। आयोजन में माहेश्वरी समाज सहित विभिन्न समाजों की श्रद्धालु महिलाएं शामिल होगी।
राधिका सत्संग मंडली के फागोत्सव का आयोजन 28 फरवरी को..
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राधिका सत्संग मंडली द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से 1 मार्च को श्याम ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा 1 मार्च को दोपहर 2 बजे गणेश मंदिर से रवाना होगी और बाजार के मुख्य मार्गों से निकल कर आड़सर बास श्याम मंदिर पहुंचेगी। मंडली के सदस्य यात्रा की तैयारी में जुटे है। वहीं मंडल सदस्यों द्वारा 28 फरवरी को गणेश मंदिर में दोपहर 2.30 बजे से श्याम इच्छा तक तक फागोत्सव का आयोजन होगा। महिलाओं द्वारा धूमधाम से लड्डू गोपाल के साथ फुलों की होली खेली जाएगी। भजन कीर्तन के साथ श्रद्धालु एक दूसरे को रंग लगाकर फागोत्सव की बधाई देंगे।
शिव महापुराण में छठें दिन अहंकार को बताया विनाश का द्वार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गुसाईंसर बड़ा की श्रीकृष्ण गौशाला समिति में आयोजित सप्तदिवसीय शिव महापुराण में शुक्रवार को छठें दिन कथा वाचक नंदकिशोर शास्त्री ने अहंकार को विनाश का द्वार बताया। उन्होंने अहंकार का त्याग कर सच्ची श्रद्धा को अपनाने पर जोर दिया। कथावाचक ने शिव कृपा से भक्तों के दुखों का नाश होने की बात कहते हुए शिव तत्व को समझने की शिक्षा दी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण का लाभ लिया। विदित रहें यहां शनिवार को कथा संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़