WhatsApp Menu
25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  |  दो बालिकाओं के पिता की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम  | 

श्रीडूंगरगढ़ से कुछ खास खबरें पढें एकसाथ न्यूज एक्सप्रेस में..

उदरासर के सरकारी स्कूल में तावणियां ने दिया एसी, प्राचार्य ने जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव उदरासर के वैद्य मघाराम राउमावि में शनिवार को अभिभावक टीचर्स बैठक का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में अभिभावक इसमें शामिल हुए व विद्यालय में जरूरी संसाधनों के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने विद्यालय की जरूरतें बताते हुए विद्यालय मे मिल रही सभी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। व्याख्याता सुषमा सैन ने छात्रवृत्ति, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, निःशुल्क यूनिफार्म, छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण के बारे में जानकारी दी। सैन ने लैब का अवलोकन करवाया और ग्रामीणों ने लैब की सराहना की। व्यवसायिक शिक्षक रामकुमार ने व्यवसायिक शिक्षा के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में गांव के मोहनराम पुत्र भैराराम तावनियां ने विद्यालय में एक एयरकंडिशनर भेंट देने की घोषणा की तो विद्यालय परिवार ने उनका आभार जताया। इस दौरान स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

15 जुलाई को आड़सर में होगा विशाल रक्तदान शिविर।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव आड़सर में आगामी 15 जुलाई को दिवंगत ज्वालाप्रसाद जोशी की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। ग्रामीण शिविर के आयोजन की तैयारियों में जुट गए है। आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि गांव के जगदम्बा भवन में सुबह 10 बजे शिविर का उद्घाटन होगा व कोठारी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बीकानेर द्वारा रक्त संग्रहण किया जाएगा। दोपहर 3 बजे गांव सहित आस पास के गांवो से भी युवा रक्तदाता मानवता के हित में बढ़चढ़ कर रक्तदान करेंगे।

दानदाता मूंधड़ा ने गौशाला में ऐसी भेंट दिया।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति में कार्यालय के लिए दानदाता भैरूंदान मूंधड़ा ने एयर कंडीशनर भेंट दिया है। गौशाला प्रबंधक अगरसिंह ने मूंधड़ा का आभार जताया। उन्होंने बताया कि मूंधड़ा परिवार गौसेवा, पर्यावरण व पक्षियों के लिए विभिन्न स्तरों पर लगातार सेवा सहयोग दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़