WhatsApp Menu
पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  |  क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर  |  इधर एसपी ने दुर्घटना कम करने की अपील की, उधर कार चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार घसीटा, एक गंभीर घायल।  |  जिला कलेक्टर और एसपी पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, ली अधिकारियों की बैठक, आमजन ने रखी समस्याएं।  |  विवाहिता के गहने व दहेज की मोटरसाइकिल बेचने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज  | 

श्रीडूंगरगढ़ से अपराध व दुर्घटना की तीन खबरें पढें एकसाथ

जुआ खेल रहें तीन जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सेरूणा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्तों से जुआ खेल रहें तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई सुरेश कुमार ने सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे एसबीआई बैंक के पास जुआ खेल रहें इसी गांव के भंवरनाथ सिद्ध व राजूराम सांसी, माणकरासर निवासी बनवारीलाल ब्राह्मण को पकड़ा व आरोपियों से 4280 रूपए बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई फतेहसिंह को जांच दी है।
अवैध शराब के साथ युवक हुआ अरेस्ट।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सोमवार रात करीब 8 बजे एएसआई ग्यारसीलाल ने पूनरासर मार्ग पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। ग्यारसीलाल ने बताया कि गांव समंदसर निवासी मोहनलाल जाट को अवैध शराब के साथ पकड़ा और 48 पव्वे देशी शराब बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्रसिंह को दी है।
बाइक पिकअप की टक्कर में एक युवक घायल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कुछ देर पहले हाइवे पर गांव बिग्गा के स्टैंड पर एक बाइक व पिकअप आमने सामने टकरा गए। टक्कर में बाइक सवार जोगलिया जेतासर निवासी सीतनाथ घायल हो गया। घायल का उपजिला अस्पताल में मेडिकल स्टाफ द्वारा ईलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़