WhatsApp Menu
तोलियासर की रोही में राज्यवृक्ष खेजड़ी की कटाई का मामला गरमाया  |  श्रीडूंगरगढ़ के सुनील ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, परिश्रम के बल पर पाई स्वर्णिम सफलता  |  एसआई रतनलाल ने एमडी के साथ हिस्ट्रीशीटर को धर दबोचा  |  इकरारनामा किया किसी ओर से खेत बेच दिया किसी ओर को, हड़प ली रकम, एक महिला सहित 6 पर लगाए आरोप, मामला दर्ज  |  रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  | 

श्रीडूंगरगढ़ में 26 को और दुलचासर में 2 फरवरी को होंगे रक्तदान के आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ में 26 जनवरी को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन, प्रचार में जुटे सदस्य।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र पूरे बीकानेर जिले में सर्वाधिक रक्तदाताओं का क्षेत्र है और राष्ट्रीय पर्व पर यहां के नागरिक रक्तदान कर राष्ट्रहित में अपना योगदान देंगे। नागरिक विकास परिषद के भवन में परिषद का 42वां रक्तदान शिविर कस्बे के दिवंगत लक्ष्मीनारायण अड़ावलिया की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जाएगा। परिषद सदस्यों व अड़ावलिया परिवार द्वारा शिविर का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर सुबह 10 बजे शिविर का उद्घाटन किया जाएगा व दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन जारी रहेगा। शिविर प्रभारी रमेश कुमार प्रजापत ने बताया कि शिविर सहयोगी अड़ावलिया परिवार तथा संस्था सदस्य शिविर की तैयारियां में जुटे है। संस्था अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया, मंत्री विजयराज सेवग ने नागरिकों से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों से दूर हो कर नागरिक किसी जरूरतमंद के प्राण बचाने में अपना योगदान अवश्य देवें।
दुलचासर में 2 फरवरी को होगा रक्तदान शिविर, बैनर का हुआ विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव दुलचासर में दिवंगत रामनिवास महिया की द्वितीय पुण्यतिथि पर आगामी 2 फरवरी को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शनिवार को गांव के जाट धर्मशाला में रक्तदान शिविर के बैनर का विमोचन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने समाज के सभी वर्गों से बढ़ चढ़कर रक्तदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक रहें डॉ सोहनलाल गोदारा ने कहा कि रक्तदान से शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहता है, जो हृदय संबंधी रोगों जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है। वहीं रक्तदान के बाद शरीर नया और स्वस्थ रक्त बनाने के लिए प्रेरित होता है, जो मेटाबॉलिज्म को सुधरता है। विमोचन कार्यक्रम में टेऊ के पूर्व सरपंच सुनील दुगरिया, सूडसर के पूर्व उपसरपंच लालाराम सारण, दुलचासर के पूर्व सरपंच मोडाराम महिया, पूर्व सरपंच पेमाराम महिया, पूर्व उपसरपंच खेताराम महिया, दुलचासर ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष तोलाराम महिया, पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल महिया, मास्टर देवीलाल छरंग, पेमाराम महिया, माकपा के अशोक शर्मा, गोपाल जाखड़, शेखर रेगर, सुखराम महिया, प्रेमाराम महिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़