WhatsApp Menu
सीएम आवास पर बोर्ड अध्यक्षों की बैठक: कौशल विकास और किसानों के मुद्दों पर मंथन  |  स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग जुटा प्रयासों में, डॉ सोनी ने पीएचसी दुलचासर का निरीक्षण कर दी हिदायत  |  दुलचासर PHC का निरीक्षण: CMHO ने खुद करवाई HPV टीकाकरण सत्र की मॉनिटरिंग  |  श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों की सराहनीय पहल: श्रमदान से सुधारी स्कूल की बिजली व्यवस्था  |  भीषण गर्मी का असर: बीकानेर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला  | 

श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों की सराहनीय पहल: श्रमदान से सुधारी स्कूल की बिजली व्यवस्था

डूंगरगढ़ one 25 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सरदारशहर मार्ग स्थित रमन आईटीआई के विद्यार्थियों ने सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताल मैदान में दो दिवसीय श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों और अनुदेशकों ने मिलकर विद्यालय की खराब पड़ी विद्युत व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया।

विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में लाइट, पंखे और अन्य तकनीकी कार्यों को ठीक किया, जिससे स्कूल की व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ। इस पहल से न केवल विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान मिला, बल्कि विद्यालय को भी बड़ी राहत मिली।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका आभार जताया। प्राचार्य ममता गोयल, राधेश्याम सहित स्टाफ ने विद्यार्थियों के सेवा भाव की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रमन आईटीआई के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने भी इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी के साथ-साथ तकनीकी दक्षता को भी मजबूत करते हैं।

इस दौरान अनुदेशक पूनम सैन, मदनलाल एवं अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रशिक्षणार्थियों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़