WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

श्रीडूंगरगढ़ में मानव सेवा में समर्पित आधुनिक और उच्चस्तरीय चिकित्सा संस्थान का होगा उद्घाटन, शुरू हुआ पंच दिवसीय पूजन।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 फरवरी 2026। हाइवे पर स्थित नवनिर्मित जीवन रक्षा हॉस्पिटल में 11 फरवरी से विधिवत सेवाएं उद्घाटन समारोह के साथ प्रारंभ हो जाएगी। शनिवार को पंच दिवसीय पूजन वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ प्रारंभ हुआ। पांच दिन पूजन के पश्चात 11 फरवरी की सुबह 10.15 बजे शुभ मुहुर्त में अस्पताल का उद्घाटन किया जाएगा। संस्थान के डॉ विकास पारीक व डॉ सुगीता पारीक ने पूजन प्रारंभ करवाया। इस मौके पर प्रसूति रोग विशेषज्ञ शिवानी गौड़, प्रबंधन टीम के भीमाराम सैनी, दीपक स्वामी सहित अस्पताल का स्टाफ शामिल रहा। पूजा अर्चना के दौरान हॉस्पिटल में रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए और क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने की प्रार्थना की गई। डॉ विकास पारीक ने बताया कि मानव सेवा के उद्देश्य के साथ श्रीडूंगरगढ़ में मरीजों को आधुनिक व उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सेवाएं मिल सके, इसी प्रयोजन से यहां भी जीवन रक्षा अस्पताल प्रारंभ होगा। विदित रहें बीकानेर में चिकित्सा सेवाओं में सफलतम सेवाएं देने के बाद श्रीडूंगरगढ़ में जीवन रक्षा हॉस्पिटल की ब्रांच का संचालन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़