WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों की सराहनीय पहल: श्रमदान से सुधारी स्कूल की बिजली व्यवस्था  |  भीषण गर्मी का असर: बीकानेर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला  |  काश्तकार से हिस्सा पांति को लेकर हुआ विवाद, खेत मालिक के परिवार में पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज  |  5 साल के मासूम को गाड़ी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल को किया बीकानेर रेफर  |  बिग्गा में जाट समाज के लिए 13,500 वर्गफुट भूमि दान, हॉल निर्माण शुरू  | 

श्रीडूंगरगढ़ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां तेज, भामाशाहों ने बढ़ाए सहयोग के हाथ

डूंगरगढ़ one 25 अप्रेलज़ 2026 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज गति से जारी हैं। आयोजन को भव्य बनाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों से आर्थिक सहयोग लगातार मिल रहा है।

ट्रस्ट को अब तक कई भामाशाहों द्वारा सहयोग राशि सौंपी गई है। इसमें सावित्री देवी एवं अर्जुन राम सायच द्वारा ₹1,51,000, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महीया द्वारा ₹51,000, धूड़ा राम एवं चेनाराम महीया द्वारा ₹21,000, प्यारेलाल ढूकिया द्वारा ₹21,000, सुरजाराम एवं पुरखाराम गोदारा द्वारा ₹11,000, नानूराम एवं नेनकराम जाखड़ द्वारा ₹11,000 तथा रामलाल एवं अन्नाराम सायच द्वारा ₹11,000 का योगदान दिया गया।

इसी क्रम में शनिवार को तेजा धर्मशाला में आयोजित बैठक में महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में तुलसीराम गोदारा, मास्टर प्रभु राम बाना, गोपाल सायच, चांद राम चाहर, मोहन सारण, बुधमल सायच, देवकिशन भादू, डूंगराराम गोदारा, सीताराम सिंवर, केसरा राम गोदारा, श्रवण जाखड़, भंवर गोदारा, नारायण चाहर, गोपाल चाहर, मेघाराम (पूर्व जिला प्रमुख), सीताराम बाना और राजेश मंडा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सभी सहयोगकर्ताओं और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़