WhatsApp Menu
22 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में गिरफ्तार  |  बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  | 

श्रीडूंगरगढ़ में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, मेधावियों को माला-साफा व पुरस्कार राशि देकर किया प्रेरित

डूंगरगढ़ one 7 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के प्रथम अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार सुबह बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को माला, साफा, प्रतीक चिन्ह एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा 10वीं में रमन ने 94.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि तनुश्री महावर 91 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं अम्बिका पाण्डेय 88.33 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। वहीं कक्षा 12वीं में करिश्मा बाफना 88.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, गौरव झाबक 86.80 प्रतिशत के साथ द्वितीय और चंचल पेड़ीवाल 83.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप विद्यापीठ संस्थान के मंत्री एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) गजानंद सेवग ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

संस्थान के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल राठी ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम दिए हैं। उन्होंने मेहनत, सकारात्मक सोच और सही दिशा में निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताया।

संस्थान के कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार भादानी, पूर्व उपाध्यक्ष ललित कुमार बाहेती एवं उपमंत्री रमेश कुमार बिहानी ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य भगतसिंह धनकड़ ने स्वामी विवेकानंद के विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि शुभ कार्य के लिए हर समय उपयुक्त होता है, इसलिए देरी नहीं करनी चाहिए। शाला प्रबंधक विजयराज सेवग ने बताया कि विद्यालय कम शुल्क में उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़