श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 अप्रैल 2026। नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डों के नागरिकों के लिए खास खबर उपखंड कार्यालय से आई है। सभी वार्डों में आज वार्ड सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें मतदाता सूचियों का वाचन किया जा रहा है। निर्वाचन अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका आम चुनाव हेतु मतदाता सूचियां का प्रारूप प्रकाशन 13 अप्रैल को कर दिया गया। वहीं आज 14 अप्रैल को वार्ड सभाओं का आयोजन कर मतदान केंद्रों पर मतदाता सूचियां का वाचन किया जा रहा है। शर्मा ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के 40 वार्डों हेतु 51 मतदान केन्द्रों का निर्माण किया गया है। क्षेत्र के मतदाता अपने वार्ड में नियुक्त प्रंगणक से मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकते हैं। 14 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक मतदाता सूचियों में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। 19 अप्रैल 2026 रविवार एवं 26 अप्रैल 2026 रविवार को विशेष अभियान की तिथियां है, जिसमें प्रगणक अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। दिनांक 8 मई को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा