WhatsApp Menu
25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  |  दो बालिकाओं के पिता की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लाल ने दी सीकर जिले के खिलाड़ियों को मात, सीकर से हुआ नेशनल टीम रग्बी में सलेक्ट

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 जनवरी 2026। क्षेत्र के एक लाल ने सीकर जिले के खिलाड़ियों को मात देते हुए सीकर से नेशनल टीम रग्बी में सलेक्शन हासिल किया है।
गांव दुलचासर के राउमावि में चल रहें नेशनल टीम चयन के लिए प्रशिक्षण शिविर में 19 वर्षीय छात्र वर्ग में प्रेमंचद जाखड़ भी सलेक्ट हुए है। प्रेमचंद रीड़ी सरपंच गुड्डी देवी और कांग्रेसी नेता हेतराम जाखड़ के पुत्र है। नेशनल टीम में दुलचासर के सुभाष सहित सीकर टीम के प्रेम सलेक्ट हुए है। इसी के साथ श्रीडूंगरगढ़ से राजस्थान की टीम से श्रीडूंगरगढ़ के दो खिलाड़ी एकसाथ खेलेंगे। ये टीम 28 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होगी। विदित रहें 69वीं राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता (19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग) का आयोजन आगामी 30 जनवरी से 4 फरवरी तक त्यागराज दिल्ली में होगा। खेल प्रेमियों व गांव रीड़ी के खिलाड़ी व कोच ने प्रेम सहित दोनों युवाओं को नेशनल खेलने के लिए बधाई देते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़