WhatsApp Menu
फांसी का फंदा लगाकर 25 वर्षीय युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  |  श्रीडूंगरगढ़ से दो खास खबरें पढें एकसाथ  |  गौमाता के सम्मान में एसडीएम पहुंचे ज्ञापन लेने, संत सान्निध्य में सैंकड़ों गौ-भक्तों ने लगाए जयकारे  |  ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम  |  27 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

श्रीडूंगरगढ़ के हितेश ने जेईई मेन में हासिल किए 99.93 पर्सेंटाइल, मयंक ने लिए 99.32 अंक

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 फरवरी 2026। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 जनवरी सेशन का स्कोर कार्ड सोमवार शाम को जारी कर दिया गया है। इन परिणामों में क्षेत्र के गांव समंदसर निवासी व उड़िसा प्रवासी छात्र हितेश पुत्र श्रीराम गोदारा ने 12वीं के साथ पहले प्रयास में 99.93 पर्सेंटाइल हासिल किए है। वहीं भारती निकेतन में 10वीं कक्षा के मेरिट होल्डर छात्र रहें मयंक पुत्र शीशपाल टोकसिया ने भी 12वीं के साथ ही परीक्षा पास करते हुए 99.32 पर्सेंटाइल हासिल किए है। छात्रों की शानदार सफलता से इनके घर परिवार सहित जानकारों में भी खुशी का माहौल छा गया है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ के भारती कोचिंग इंस्टीट्यूट के शुभम बोथरा ने 99 पर्सेंटाइल और मनीष शर्मा ने 97 पर्सेंटाइल हासिल किए। वहीं शिक्षण संस्थानों द्वारा भी इन्हें बधाइयां दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़