श्रीडूंगरगढ़, 2 सितंबर 2025। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ मंडी में व्यापारिक गतिविधियाँ थोड़ी सुस्त रहीं। मंडी में माल की आवक सामान्य से कम रही, जिसका असर जिंसों के भाव पर भी देखने को मिला।
आज के कारोबार में ग्वार और मोठ के भावों में मामूली परिवर्तन दर्ज किया गया, जबकि अन्य जिंसों के भाव स्थिर बने रहे। मंडी में ग्वार 4900 से 4950 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका, वहीं पुराना ग्वार 4600 से 4750 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा। मोठ का भाव 4800 से 5250 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
चना 5500 से 5750 रुपये प्रति क्विंटल और रूसी चना 5500 से 5901 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका। मैथी नई 4300 से 4675 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार करती दिखी।
गेहूं 2525 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल और बाजरी 2450 से 2550 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी। देसी बाजरी की आवक आज मंडी में नहीं हुई। तारामीरा नया 5400 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका।
सरसों नई 5800 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल और पीली सरसों 6300 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी। ईसबगोल नया 8500 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल और पैकेट ईसबगोल 10000 से 10700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका। जीरा नया 15500 से 18250 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका।
मूंग नया 6000 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली खला नया 4600 से 5001 रुपये प्रति क्विंटल और मूंगफली चुगा नया 4000 से 4700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका। मूंगफली दाल 5200 से 5850 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार करती दिखी, जबकि मूंगफली सिकाई की आमद नहीं हुई। मूंगफली कल्याणी 3500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल और मूंगफली बोबरू 3500 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी। मूंगफली गोटा फ्रेश 6000 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी।
तिल 8000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल, मतीरा बीज 15000 रुपये प्रति क्विंटल और काकरिया बीज 12000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका। जौ नया 2150 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका।
नई खल जानकी ब्रांड 3800 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल, मूंग चूरी (40 किग्रा) 900 से 1200 रुपये और मोठ चूरी (40 किग्रा) 850 से 1000 रुपये के भाव पर बिकी। नया धाना 5200 से 9800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका। नरमा की आमदनी आज मंडी में नहीं हुई।