गांव के सरपंच नंदकिशोर बिहानी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य राठौड़ का भव्य सम्मान किया। सरपंच बिहानी ने बताया कि गुरुजी ने अपने जीवन के अनमोल 28 वर्ष विद्यालय को समर्पित कर दिए। उन्होंने कहा कि पूरा गांव उनके परिवार की तरह है और सभी ने स्नेहपूर्वक उनका सम्मान किया।
विदाई समारोह में गांव वालों ने सबके लिए अल्पाहार की व्यवस्था की। विद्यालय में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। ग्रामीणों ने राठौड़ को साफा पहनाकर और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों ने भी उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए।
लेकिन विदाई का सबसे यादगार पल तब आया, जब ग्रामीणों ने एक रथ मंगवाया और सभी विद्यार्थी गुरुजी को रथ में बिठाकर, डीजे के साथ उनके घर तक छोड़ने गए।
भावुक प्रधानाचार्य राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि यह बच्चों का प्रेम और ग्रामीणों का स्नेह है। उन्होंने युवा पीढ़ी को जीवन में निष्ठापूर्वक कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अंततः इसी से सम्मान मिलता है। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। विद्यालय के स्टाफ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रविकांत सैनी को उपाध्यक्ष पद पर चुना गया है, जो आचार्य महाप्रज्ञ उच्च माध्यमिक विद्यालय, बंधनाऊ उत्तरादा में कार्यरत हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा, जो महात्मा गांधी राउमावि, भादासर दिखनादा में वरिष्ठ अध्यापक हैं, उन्हें वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई है।
आसाराम मेघवाल को अध्यक्ष और मनोज कुमार शर्मा को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने संगठन के दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कहते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।