WhatsApp Menu
कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञ डॉ शाश्वत दत्त की सेवाएं  |  फेसबुक पर फॉलोवर संख्या 100K पार, खबरों की प्रामाणिकता बनी न्यूज वेबसाईट की लोकप्रियता का आधार।  |  मोमासर में शुक्रवार रात पुलिस पर हुए हमले में 4 नामजद एवं 4-5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज  |  हर प्रकार की कपड़ों की विस्तृत रेंज के साथ क्षेत्रवासियों की सेवाओं में शुरू हुआ “हरी कलेक्शन”  |  प्रगति का आधार शिक्षा है, बच्चों को दी प्रेरणा, व्यवस्थाओं की सराहना की  | 

शराब की बोतल से एक दूसरे के सिर फोड़े, दो जने गंभीर घायल, लहूलुहान हालत में किया बीकानेर रेफर।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 जुलाई 2025। कस्बे के में दो युवक एक महिला के घर में आपस में भिड़ गए और शराब की बोतल से एक दूसरे के सिर फोड़ दिए। झगड़े में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर हैड कांस्टेबल बलवीर काजला टीम सहित तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनें घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। बलवीर काजला ने बताया कि बॉम्बे कॉलोनी में एक महिला के किराए के मकाने में हुए झगड़े में दो जने गंभीर रूप से घायल हुए है जिन्हें उपजिला अस्पताल पहुंचाया। झगड़े में 40 वर्षीय राजू उर्फ राजेश पुत्र नंदलाल शर्मा, निवासी कालूबास व 40 वर्षीय छोटूराम पुत्र भगवानाराम भार्गव निवासी बिग्गाबास घायल हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों घायलों ने शराब की बोतल से एक दूसरे के सिर में मारकर, गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपजिला अस्पताल से लहूलुहान हालत में दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। दोनों ही बयान देने की स्थिति में नहीं थे और खबर लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़