WhatsApp Menu
मुख्य बाजार में बस स्टैंड पर मिली सोने की रखड़ी, मालिक की तलाश  |  फांसी का फंदा लगाकर 25 वर्षीय युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  |  श्रीडूंगरगढ़ से दो खास खबरें पढें एकसाथ  |  गौमाता के सम्मान में एसडीएम पहुंचे ज्ञापन लेने, संत सान्निध्य में सैंकड़ों गौ-भक्तों ने लगाए जयकारे  |  ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम  | 

विवाह के 25 साल बाद दहेज पीड़िता ने की शिकायत, पति के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 फरवरी 2026। एक विवाहिता ने अपनी गृहस्थी बचाने के लिए विवाह के करीब 25 साल दहेज प्रताड़ना सहन की और अब आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।
मोमासर बास निवासी परिवादिया बाईला पत्नी बाबूलाल उर्फ बबलू वाल्मिकी ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह करीब 25 साल पहले आरोपी बबलू से हुआ। उसके पिता इंद्रचंद वाल्मिकी ने विवाह में गहने, सामान व उपहार दहेज में दिए। आरोपी पति ने उसका सामान अपने पास रख लिया और उसके गहने शराब और जुए में बेच दिए। आरोपी आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता और पीहर से रूपए लाकर देने के लिए तंग परेशान करता। पीहर वाले कभी पांच हजार, कभी दस हजार रूपए लाकर आरोपी को देते रहते। अब आरोपी ने दो लाख रूपए पीहर से लेकर आने के लिए कहा और नहीं लाने पर घर में नहीं रहने देने की धमकी दी। कई बार आरोपी ने उसे घर से निकाल दिया और पीहरवाले समझाईश करके फिर भेज देते। 5 जनवरी 2026 की रात आरोपी ने नशे में उसके साथ मारपीट की और धक्के मारकर घर से निकाल दिया। आरोपी ने उसे बिना दहेज घर में रखने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़