WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों की सराहनीय पहल: श्रमदान से सुधारी स्कूल की बिजली व्यवस्था  |  भीषण गर्मी का असर: बीकानेर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला  |  काश्तकार से हिस्सा पांति को लेकर हुआ विवाद, खेत मालिक के परिवार में पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज  |  5 साल के मासूम को गाड़ी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल को किया बीकानेर रेफर  |  बिग्गा में जाट समाज के लिए 13,500 वर्गफुट भूमि दान, हॉल निर्माण शुरू  | 

विवाहिता के गहने व दहेज की मोटरसाइकिल बेचने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 मार्च 2026। एक विवाहिता को दहेज में पीहर से मिले गहने और मोटरसाइकिल बेच कर हजम करने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में मोमासर बास निवासी शबनम तेली ने सुजानगढ़ निवासी अपने पति अफजल, ससुर अब्दुल करीम तेली, सास दौलत, ननद नायदा के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह आरोपी अफजल से 2 नवंबर 2019 में हुआ। निकाह में पिता ने दान दहेज, नगदी व गहने दिए परंतु आरोपियों ने कम दहेज देकर नाक कटवा देने की बात कहते हुए प्रताड़ित किया। उसकी पुत्री के जन्म के बाद भी आरापेयों ने दहेज की मांग पूरी करने की मांग की, और पीहर पक्ष द्वारा नहीं दिए जाने पर उसके जेवर व मोटरसाइकिल बेचकर हजम कर गए। इस बात का ओलमा देने पर आरोपियों ने मारपीट की। 28 फरवरी 2026 को गृहकार्य करते हुई पीड़िता के साथ मारपीट की, पहने हुए गहने उतरवाए और बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। 3 मार्च को उसके पीहर वालों ने पंच पंचायती करते हुए घर बसाने की बात कही। आरोपियों ने पांच लाख नगदी व दस तोला सोना देने की मांग की और उसका स्त्रीधन लौटाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया और मामले की जांच एसआई रतनलाल द्वारा शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़