श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 जनवरी 2026। बड़ें शहरों की तरह विषय विशेषज्ञों के साथ प्रतियोगी परिक्षाओं की बेहतरीन तैयारी के लिए शुरू किया गया, भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी अब 16 जनवरी 2026 से श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में भी संचालित किया जाएगा। क्लासेज के निदेशक केआर फौजी ने बताया कि शहरी बच्चों की मांग पर पूर्ण अनुशासन व टेस्ट सीरिज के साथ क्लासेज का संचालन मुख्य बाजार में पुरानी उत्कर्ष लाइब्रेरी के स्थान पर किया जा रहा है। निदेशक ने बताया कि ये शहर की पहली लाइब्रेरी होगी जहां परिक्षार्थियों को पूर्णत शिक्षकों की गाइडलाइन मिलेगी और साप्ताहिक टेस्ट भी आयोजित होगा। यहां एसएससी जीडी, रेलवे ग्रुप डी, सीईटी, बीएसटीसी व एलडीसी के बैच चल रहें है। वहीं बीएसटीसी का नया बैच भी 16 जनवरी से प्रारंभ होगा। निदेशक ने बताया कि लाइब्रेरी में आने वाले परिक्षार्थियों के ऑफ लाइन टेस्ट लिए जाएंगे व लाइब्रेरी में पूरे अनुशासन के साथ आने जाने के नियम बनाए गए है। यहां परिक्षार्थी की मनमर्जी से आने जाने का सिस्टम नहीं होगा व नियमित रूप से कक्षा की तरह ही लाइब्रेरी में बैठकर अध्ययन करना होगा। वहीं एक सप्ताह में क्या पढ़ा उसकी पूरी जानकारी शिक्षकों द्वारा ली जाएगी व साप्ताहिक टेस्ट भी लिए जाएंगे। केआर गोदारा ने बताया कि गणेशपूजन व सरस्वती पूजन के साथ 16 जनवरी को क्लासेज नए स्थान पर प्रारंभ हो जाएगी। ग्रामीण बच्चों के लिए छात्रावास व बेल्ट सर्विस की तैयारी के लिए ग्राउंड प्रैक्टिस के साथ परिक्षार्थियों को पूरी तैयारी करवाई जा रही है। क्षेत्र के गांवो से कोचिंग क्लासेज व लाइब्रेरी में आने वाली बालिकाओं के लिए वाहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं बालिकाओं के लिए फीस में 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। वाहन सुविधा और फीस में छूट की सुविधा केवल बालिकाओं के लिए है। नए बैच में शामिल होने के लिए विद्यार्थी 8104531404 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते है।