WhatsApp Menu
महिलाओं ने रखा आस माता का व्रत, कहानी सुनकर सुख समृद्धि की कामना की  |  6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  | 

वार्ड 23 में गणपति बप्पा विराजे: जय गणेश मित्र मंडल का चौथा गणेश महोत्सव, श्रद्धा और उत्साह से हुई मूर्ति स्थापना, घर-घर गणेश की स्थापना

आडसर बास स्थित राम मंदिर से गणपति की शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे और भक्तिमय संगीत के साथ बप्पा की प्रतिमा गौरव पथ से गुजरी, जहाँ भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा हनुमानजी मंदिर, बिग्गा बास पहुंची, जहाँ वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया।

पंडित जी ने विधि-विधान से मंत्रोच्चार किया और गणेश जी की पूजा-अर्चना की गई। महाआरती के साथ मूर्ति स्थापना का शुभ कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य यजमान मंडल और कार्यक्रम अध्यक्ष रामचंद्र छापोला सपत्नी उपस्थित थे।

शोभायात्रा और स्थापना समारोह में वार्ड और मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रेम सिखवाल, पार्षद रामसिंह जागीरदार, पवन सिखवाल, मघराज नाई, रमेश आसोपा, चंद्रप्रकाश स्वामी, बजरंग लाल सिखवाल, रमेश बासनीवाल, नेमिचन्द्र बासनीवाल और मंडल के युवा कार्यकर्ता संजय मोदी व लोकेश बासनीवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस भक्तिमय कार्यक्रम में शामिल हुए।

उधर, कन्हैयालाल सोमाणी के घर भी गणपति बप्पा का आगमन हर्षोल्लास के साथ हुआ। सोमाणी परिवार ने गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर उनकी आराधना की।

गणेश चतुर्थी का यह पर्व डूंगरगढ़ में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल लेकर आया है। हर तरफ “गणपति बप्पा मोरया” की गूंज सुनाई दे रही है और भक्तगण बप्पा के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़